Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में फिर निकला सांप, मरीजों और स्टाफ में दहशत

धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में दोपहर बाद एक बार फिर सांप दिखा है। अस्पताल परिसर में सांप दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में सांप दिखाई देने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।सांप ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल के बाहर देखा गया और देखते ही देखते वह एक सुराख के रास्ते अंदर चला गया। सांप को देखते ही अस्पताल स्टाफ सुरक्षा के लिए बाहर आ गया और उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष के पास एक सांप निकल आया था। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में परिसर में सांप निकलने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बरसात के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतुओं के निकलने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए परिसर की निगरानी और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही वन्य प्राणी विभाग को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। -डॉ. सुनील भट्ट, एसएमओ, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में फिर निकला सांप, मरीजों और स्टाफ में दहशत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews