सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर
आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत साबित करने का एक और बड़ा मौका आने वाला है। 14 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 कई खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगी। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन न केवल उन्हें घरेलू क्रिकेट में मजबूती देगा, बल्कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के सामने भी उनका दावा मजबूत करेगा। भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव हों या लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) छोड़ने की अटकलों से घिरे मोहम्मद शमी, सभी की नजरें इस टूर्नामेंट पर होंगी। वहीं, पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल जैसे बल्लेबाजों के सामने आईपीएल में अपनी जगह पक्की करने की चुनौती होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महंगे खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित करना होगा। आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जिनके लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगामी सीजन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
#CricketNews #Cricket #International #SyedMushtaqAliTrophy2026-27 #Smat2026-27 #Ipl2027 #SuryakumarYadav #MohammedShami #PrithviShaw #AbishekPorel #DeepakChahar #ShardulThakur #YashDayal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 04:16 IST
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इन 10 खिलाड़ियों के लिए करो या मरो की जंग! शमी-SKY की नजर वापसी पर, शॉ की साख दांव पर #CricketNews #Cricket #International #SyedMushtaqAliTrophy2026-27 #Smat2026-27 #Ipl2027 #SuryakumarYadav #MohammedShami #PrithviShaw #AbishekPorel #DeepakChahar #ShardulThakur #YashDayal #VaranasiLiveNews
