Delhi NCR News: सूझबूझ भरी तैनाती से ट्रैफिक जाम में 27% कमी, सिविल लाइंस में 50% राहत

- बेहतर प्रबंधन, सख्ती और निगरानी से मिली सफलता, कई सर्किलों में हालात सुधरेअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज ने बिना किसी बड़े बदलाव के सिर्फ बेहतर रणनीति और सूझबूझ के साथ काम करते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में जाम से जुड़ी शिकायतों में कुल 27 फीसदी की गिरावट आई है।सेंट्रल रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता के अनुसार, जनवरी-मार्च 2025 में जहां 1378 शिकायतें दर्ज हुई थीं, वहीं 2026 में यह संख्या घटकर 1007 रह गई। सबसे अधिक सुधार सिविल लाइंस सर्किल में देखने को मिला, जहां जाम की समस्या में 50 फीसदी तक कमी आई है। कोतवाली और दरियागंज में भी 49 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पहाड़गंज, तिमारपुर और करोल बाग जैसे इलाकों में औसतन 25 फीसदी राहत मिली है।इस दौरान पुलिस ने बेहतर तैनाती, गलत पार्किंग पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक सिग्नल प्रबंधन और डायवर्जन जैसे उपाय अपनाए। हालांकि कमला मार्केट और सदर बाजार में भीड़ और निर्माण कार्य के कारण जाम की शिकायतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इन इलाकों में विशेष रणनीति अपनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू बनाया जाएगा।

#SmartDeploymentResultsIn27%ReductionInTrafficCongestion #50%ReliefInCivilLines #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: सूझबूझ भरी तैनाती से ट्रैफिक जाम में 27% कमी, सिविल लाइंस में 50% राहत #SmartDeploymentResultsIn27%ReductionInTrafficCongestion #50%ReliefInCivilLines #VaranasiLiveNews