यूपी: बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई में मिला स्लैब, नीचे कुआं होने की संभावना, तीन फीट तक खोदा गया; कुछ न मिला
बिजनौर के कोतवाली देहात के बनखला गांव की मस्जिद में प्राचीन कुएं पर बने शौचालय और बाथरूम को तोड़ने के बाद शुक्रवार को लगभग तीन फीट गहरी खोदाई की गई। खोदाई के दौरान नीचे एक सीमेंटेड स्लैब मिला है। संभावना जताई जा रही है कि इस स्लैब के नीचे प्राचीन कुआं है, जिसे स्लैब डालकर पाट दिया गया। शिकायतकर्ता अशोक त्यागी ने और गहराई खोदाई कराने की मांग की है। बीते आठ सितंबर को लक्खूवाला ग्राम पंचायत के गांव बनखला में मस्जिद के नीचे प्राचीन कुआं होने के संबंध में शिकायत डीएम और एसपी से की गई थी। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की थी।
#CityStates #Meerut #Bijnor #UttarPradesh #BijnorMasjid #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 08:35 IST
यूपी: बनखला मस्जिद परिसर में खोदाई में मिला स्लैब, नीचे कुआं होने की संभावना, तीन फीट तक खोदा गया; कुछ न मिला #CityStates #Meerut #Bijnor #UttarPradesh #BijnorMasjid #VaranasiLiveNews
