Kangra News: एकल गान में सिया, समूहगान में मुस्कान की टीम प्रथम
ज्वालाजी कॉलेज में सुर संगम कार्यक्रम का आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुशील रत्न राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में सीएससीए ने शनिवार को सुर संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में बीएससी की सिया ने प्रथम स्थान, जबकि बीए के दीपांशु ने दूसरा और बीए की रोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गायन प्रतियोगिता में मुस्कान और टीम ने प्रथम, सिया और उनकी टीम द्वितीय और रोनिका और उनकी टीम तृतीय स्थान हासिल किया। पंजाबी समूह नृत्य प्रतियोगिता में बीए की टीम ने प्रथम, बीबीए की टीम ने द्वितीय और बीकॉम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पहाड़ी समूह नृत्य प्रतियोगिता में बीए की टीम प्रथम, बीसीए की टीम द्वितीय और बी कॉम की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार बस्सी प्रिंसिपल सिद्धार्थ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नादौन मुख्यातिथि पहुंचे। प्राचार्य डॉ. चंदन भारद्वाज ने सुर संगम का अर्थ समझाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम विभिन्न सुरों और संस्कृतियों के संगम का प्रतीक है। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#SiyaInSoloSinging #Muskan'sTeamFirstInGroupSinging #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 17:31 IST
Kangra News: एकल गान में सिया, समूहगान में मुस्कान की टीम प्रथम #SiyaInSoloSinging #Muskan'sTeamFirstInGroupSinging #VaranasiLiveNews
