Sonipat News: 20 किलोमीटर दौड़ कर छह साल की वेदिका ने दिया फिटनेस का संदेश
सोनीपत। गोविंद नगर की रहने वाली छह वर्षीय धावक वेदिका ने अपनी अद्भुत इच्छाशक्ति, अनुशासन और फिटनेस के दम पर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कुंडली बॉर्डर से चार खिलाड़ियों के साथ सोनीपत तक लगभग 20 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ बिना रुके पूरी कर नई मिसाल कायम की है।दौड़ के दौरान वेदिका ने पूरे मार्ग में संतुलित गति बनाए रखी और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रही। उसकी इस सफलता से परिजनों क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पिता हर्ष अहलावत ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने दादा स्व. वेदपाल सिंह अहलावत के सपनों को साकार किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय वेदिका की दादी रोशनी देवी व कोच वीरेंद्र गुलिया को भी दिया।
#Six-year-oldVedikaSendsAFitnessMessageByRunning20Kilometers. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 20:56 IST
Sonipat News: 20 किलोमीटर दौड़ कर छह साल की वेदिका ने दिया फिटनेस का संदेश #Six-year-oldVedikaSendsAFitnessMessageByRunning20Kilometers. #VaranasiLiveNews
