Sirohi News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बंद कराई आईडी
राजस्थान के सिरोही जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो अपलोड होने के चार दिन बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह छुरियां जब्त की गई हैं और तीन इंस्टाग्राम आईडी ब्लॉक करवाई है। हथियारों के साथ रील बनाने वालों के खिलाफ पुलिस चला रही अभियान पुलिस के अनुसार जिले में 9 फरवरी 2026 से घातक हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबूरोड शहर थाना प्रभारी हरचंदराम देवासी, आबूरोड सदर थाना प्रभारी प्रदीप डांगा और आबूरोड रीको थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर धारदार हथियारों के साथ रील बनाकर आमजन में दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान कर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार अभियान के तहत पुलिस ने नया जोड़ क्यारीया निवासी प्रवीण पुत्र रामाराम गरासिया, चंडेला निवासी राजूराम पुत्र मावलराम गरासिया, नवजी पटेल फली भक्योरजी मूंगथला निवासी श्रवण पुत्र हीराराम गरासिया, चंडेला निवासी मुकेश पुत्र मावाराम गरासिया, चौहानों की फली चनार निवासी दिनेश कुमार पुत्र रेशराराम गरासिया चौहान तथा धागीयाफली निवासी भलाराम पुत्र सामीराराम उर्फ सामाराराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही क्षेत्र के निवासी हैं। ये भी पढ़ें:उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, मचा हड़कंप छह तेज धारदार छुरियां जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से छह तेज धारदार छुरियां जब्त की हैं। पुलिस का कहना है कि हथियारों के साथ रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #सिरोहीपुलिस #सोशलमीडियारील #हथियारोंकेसाथवीडियो #आबूरोड #इंस्टाग्रामआईडीब्लॉक #विशेषअभियान #छुरियांजब्त #छहआरोपीगिरफ्तार #SirohiPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 13:15 IST
Sirohi News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बंद कराई आईडी #CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #सिरोहीपुलिस #सोशलमीडियारील #हथियारोंकेसाथवीडियो #आबूरोड #इंस्टाग्रामआईडीब्लॉक #विशेषअभियान #छुरियांजब्त #छहआरोपीगिरफ्तार #SirohiPolice #VaranasiLiveNews
