Basti News: गन्ने के खेत में मिला छह माह का भ्रूण
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के रतास गांव में सोमवार को गन्ने के खेत में करीब छह माह का भ्रूण मिलने से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास ही एक मकान में वर्षों से अवैध क्लीनिक संचालित होने की बात भी सामने आई है। रतास गांव के अब्दुल कलाम नगर वार्ड से फोरलेन की ओर जाने वाली सड़क के किनारे सोमवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में भ्रूण देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव मय टीम पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 02:22 IST
Basti News: गन्ने के खेत में मिला छह माह का भ्रूण #BastiNews #VaranasiLiveNews
