Agra News: बीसी संचालक की मौत पर छह घंटे हंगामा, पथराव
आगरा। यमुनापार के भगवती बाग में रविवार को तगादा करने पड़ोसी के घर पहुंचे बीसी संचालक की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजन ने पड़ोसी पर पिटाई और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पड़ोसी के घर को घेरकर पथराव किया। गुस्साए लोगों ने कई घंटे तक हंगामा किया। पुलिस से भी झड़प की। छह घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दिनेश शर्मा सीता नगर स्थित खराद कारखाने में मैकेनिक थे। बेटे आकाश ने बताया कि पिता घर में 15-20 साल से बीसी चलाते थे। मोहल्ले में 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले उदय अग्रवाल ने पांच लाख रुपये उधार मांगे थे। इस पर पिता ने चाचा देवेश की बीसी की रकम से रुपये दे दिए। उदय ने 15 दिन में रकम देने का वादा किया मगर पैसा वापस नहीं किया।उदय की घर के बाहर ही स्टेशनरी की दुकान है। रविवार सुबह 9:30 बजे दिनेश उदय के घर पहुंचे। आरोप है कि रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। डंडों से पीटा। बेटे ने पिता के पैरों में करंट लगाने का आरोप लगाया। पड़ोस के लोगों ने फोन करके जानकारी दी कि पिता को उदय ने अपने घर के बाहर फेंक दिया है। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। अस्पताल लेकर पहुंचे मगर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को घर ले आए।उदय अग्रवाल और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया। सुबह 10 बजे पुलिस पहुंच गई। लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया मगर शव नहीं ले जाने दिया। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रख दिया। इस पर लोग धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। आसपास के थानों का फोर्स बुलाया गया। शाम तकरीबन 3:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।आरोपी के घर में घुसने का प्रयासउदय अग्रवाल के घर को लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया था। इस पर पुलिस तैनात हो गई। पुलिसकर्मी छत पर भी खड़े हो गए। इसके बावजूद लोग घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। बाद में पुलिस ने छत के रास्ते से आरोपी परिवार को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की।फोन कर कहा, तुम्हारे पापा को उल्टी हो गई हैपत्नी मंजू शर्मा पति के शव से लिपटकर बिलख रही थीं। मृतक के दो बेटे विष्णु, आकाश, दो बेटियां रश्मि और प्रांशी हैं। परिवार में तीन भाई राधेश्याम, देवेश और गुड्डू भी हैं। बेटी प्रांशी का आरोप है कि उदय अग्रवाल ने भाई आकाश को फोन किया। कहा कि पिता की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें उल्टी हो रही हैं। आकाश मौके पर पहुंचा तो वह मृत पड़े थे। परिजन आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे।ब्याज पर रकम देने का भी लगाया आरोपमृतक के बेटे आकाश सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि उदय अग्रवाल ब्याज पर रकम उधार देने का काम करता है। इसके लिए लिखा-पढ़ी करवा लेता है। किसी के जेवर और मकान के कागजात गिरवी रखता है। एक महीने की ब्याज नहीं देने पर कई गुना की वसूली करता है। जो लोग रकम वापस नहीं कर पाते हैं, उनके जेवर और मकान अपने नाम पर लिखा लेता है।वर्जनमामले में जांच की जा रही है। हत्या का आरोप लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पक्ष के लोग मृतक को घर के पास फर्श पर बैठाते नजर आ रहे हैं। मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन की शिकायत के आधार पर उदय अग्रवाल, उसके बेटों आकाश और लखन के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी हंगामाकरतेपरिजन
#Six-hourUproarAndStone-peltingFollowingTheDeathOfABCOperator. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:59 IST
Agra News: बीसी संचालक की मौत पर छह घंटे हंगामा, पथराव #Six-hourUproarAndStone-peltingFollowingTheDeathOfABCOperator. #VaranasiLiveNews
