Sitapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर

सीतापुर इमलिया सुल्तानपुर के गोला मार्ग पर पारा मोड़ के पास रविवार को हादसा हुआ। बाइक सवार तीन लोगों की अज्ञात वाहन से आमने सामने हुई भिड़ंत में वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पारा मोड़ के निकट बाइक व अज्ञात वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गयी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों सीतापुर की ओर जा रहे थे। बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। आमने सामने हुई भिड़ंत में भगवत सरन आनंद (85) पुत्र जयलाल निवासी खंता थाना मितौली जिला लखीमपुर की मौत हो गयी। जबकि अजय कुमार पुत्र लालजी निवासी सहादतनगर थाना इमलिया सुल्तानपुर व नवल किशोर पुत्र यदुनाथ निवासी सहादतनगर थाना इमलिया सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। 112 एंबुलेस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने भगवत सरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों की नाज़ुक स्थिति देखते हुये जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि भगवत सरन सामाजिक कार्यकर्ता थे और रिपब्लिकन पार्टी के नेता थे। वह सीतापुर जाने के लिये अकेले घर से निकले थे तो बाइक से कैसे सीतापुर जा रहे थे। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की जानकारी मिली है। जिसमें एक वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। मृतक की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाओं का अड्डा बना पारा मोड़ सीतापुर गोला मार्ग पर स्थित पारा मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटना होती हैं जिसका मुख्य कारण तीव्र मोड़ है। जहां कोई संकेतक नहीं लगा है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां खड़ी हैं व सड़क भी टूटी हुई है।

#CityStates #Sitapur #SutapurNews #UpNews #AccidentInSitapur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sitapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर #CityStates #Sitapur #SutapurNews #UpNews #AccidentInSitapur #VaranasiLiveNews