उत्तराखंड: SIR; तीन दिन में 19 लाख लोगों तक पहुंचे गणनापत्र, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सबसे आगे
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तीन दिन में 19 लाख लोगों तक गणनापत्र पहुंच गए हैं। चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ गणनापत्र वितरण में सबसे आगे हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अभियान की समीक्षा की। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहित कम प्रगति वाले जिलों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एसआईआर अभियान की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना फॉर्म वितरण में देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और तेजी लाने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ेंUttarakhand:पुलिस ने रात रोका था झगड़ासुबह फिर भड़की कलह, पति ने कमरे में बंद होकर लगा लिया फंदा; मौत कहा कि शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ के साथ तैनात आईटी वालंटियर, बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के बताया कि प्रदेश में लगभग 24 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए गए हैं।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Sir #SirUttarakhand #Census #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 03:54 IST
उत्तराखंड: SIR; तीन दिन में 19 लाख लोगों तक पहुंचे गणनापत्र, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ सबसे आगे #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Sir #SirUttarakhand #Census #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
