सिंगापुर: जन्मदर बढ़ाने को सरकारी कर्मियों के लिए डेटिंग सर्विस, पार्टनर मिलने की बढ़ी उम्मीद
लगातार रिकॉर्ड स्तर पर गिरती प्रजनन दर से निपटने के लिए सिंगापुर सरकार ने एक बेहद अनोखा और तकनीकी कदम उठाया है। सरकार ने 21 से `ुवा सरकारी कर्मचारियों के लिए फर्स्ट डेट नाम की एक पायलट मैचमेकिंग (डेटिंग) सर्विस शुरू की है। क्यों शुरू की गई है ऐसी सेवा इस सेवा का उद्देश्य कामकाजी युवाओं को जीवनसाथी तलाशने में मदद करना है, ताकि देश की जनसांख्यिकीय चिंताओं को दूर किया जा सके। यह कोई आम डेटिंग एप नहीं है जहाँ लोग रैंडम स्वाइप करते हैं। फर्स्ट डेट की सबसे बड़ी खासियत इसका तकनीकी ढांचा है। यह प्लेटफॉर्म नोबेल पुरस्कार विजेता गेल-शेपली एल्गोरिदम का उपयोग करता है। बनेगी स्थिर व सटीक जोड़ी शेपली एल्गोरिदम का गणितीय फॉर्मूला दोनों पक्षों की प्राथमिकताओं का विश्लेषण कर सबसे स्थिर और सटीक जोड़ी बनाता है। राष्ट्रीय डिजिटल पहचान प्रणाली के जरिये लॉगिन करना अनिवार्य सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को सिंगापुर की राष्ट्रीय डिजिटल पहचान प्रणाली के जरिये लॉगिन करना अनिवार्य है। इससे फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 04:51 IST
सिंगापुर: जन्मदर बढ़ाने को सरकारी कर्मियों के लिए डेटिंग सर्विस, पार्टनर मिलने की बढ़ी उम्मीद #World #International #VaranasiLiveNews
