Mandla News: बैलों की मूक गवाही से सुलझी वृद्ध महिला के हत्या की गुत्थी, पड़ोसी ही निकला हत्यारा

मंडला पुलिस ने एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या के अंधे मामले का सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में खेत में बंधे बैलों की मूक गवाही पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हुई। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में इस हत्याकांड का खुलासा किया। यह मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। बीते 18 जनवरी को बंजाराटोला खुर्सीपार स्थित गिट्टी खदान के पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान ग्राम खोहरी निवासी हरौती बाई के रूप में की गई। दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। महिला के शव के साथ पत्थर, बोरी, गमछा और लाठी बंधी हुई मिली थी, जिससे साक्ष्य छिपाने की कोशिश स्पष्ट नजर आ रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। ये भी पढ़ें-मंदिर में पड़ा था पुजारी का खून से लथपथ शव, सिर पर पत्थर मार-मारकर की गई हत्या खेत में बंधे बैलों ने खोला राज जांच के दौरान पुलिस की नजर एक असामान्य तथ्य पर पड़ी। खेत में कुछ बैल लगातार दो दिनों से बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बैलों का मालिक रोज़ शाम को उन्हें घर ले जाता था, लेकिन घटना के बाद से वह अचानक गायब था। यहीं से पुलिस का शक गहराया और बैलों के मालिक संदीप भलावी पर जांच केंद्रित की गई। जमीन विवाद बना हत्या की वजह पूछताछ में सामने आया कि मृतिका और आरोपी के बीच जमीन विवाद और बैलों द्वारा फसल नुकसान को लेकर पहले से तनाव था। घटना से दो दिन पहले महिला ने फसल नुकसान को लेकर आरोपी को गालियां दी थीं, जिससे वह नाराज था। इतना ही नहीं, कई ग्रामीणों ने आरोपी को महिला को बाइक पर ले जाते हुए भी देखा था। डॉक्टर दिखाने का बहाना, फिर की हत्या सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 6 जनवरी को जब महिला अपने खेत में फसल की रखवाली करने आई थी, तब उसने डॉक्टर को दिखाने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठाया। आरोपी रास्ता बदलकर महिला को खेत की झोपड़ी में ले गया, जहां उसने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। ये भी पढ़ें-अस्पताल में नर्स की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में मौसेरे भाई पर आरोप, परिजनों ने हाईवे किया जाम सबूत मिटाने की खौफनाक कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और घर चला गया। रात में वह दोबारा मौके पर पहुंचा और महिला की लाठी को उसी की साड़ी से शव के साथ बांधा, बोरी में पत्थर भरकर सिर और कमर में बांधे तथा शव को गिट्टी खदान के पानी में फेंक दिया। आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश पुलिस ने आरोपी संदीप भलावी को 4 फरवरी की देर रात गिरफ्तार किया और 5 फरवरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। मंडला पुलिस की इस कार्रवाई को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जहां मूक पशुओं की मौजूदगी ने सच को उजागर कर दिया।

#CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #MurderOfElderlyWoman #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandla News: बैलों की मूक गवाही से सुलझी वृद्ध महिला के हत्या की गुत्थी, पड़ोसी ही निकला हत्यारा #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #MurderOfElderlyWoman #VaranasiLiveNews