Chamba News: बडेरू सेे भगुड़ी तक सड़क पर सिग्नल गायब

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के साथ लगते कुछ गांवों और मुख्य सड़क पर मोबाइल सिग्नल न होने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बनीखेत के बडेरू से लेकर भगुड़ी गांव तक चार किलोमीटर सड़क सहित इलाके में किसी भी कंपनी का मोबाइल सिग्नल न होने से मोबाइल महज शोपीस बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगाें अजय, केवल, मुकेश, हरीश, सोनिया, महिंदर, रमेश आदि का कहना है कि बडेरू से भगुड़ी तक सड़क सुनसान है और रास्ते में कोई घर और दुकान तक नहीं है। बावजूद इसके इसी सड़क पर किसी भी मोबाइल कंपनी का सिग्नल नहीं है। आपात स्थिति या फिर यात्रा के दौरान इस सड़क पर किसी से भी संपर्क नहीं किया जा सकता है। लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस सड़क और साथ लगते गांवों में मोबाइल सिग्नल उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि कहने को तो सड़क के सामने ही मोबाइल टावर भी हैं लेकिन, सड़क में सिग्नल नहीं होता।

#SignalMissingOnTheRoadFromBaderuToBhagudi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: बडेरू सेे भगुड़ी तक सड़क पर सिग्नल गायब #SignalMissingOnTheRoadFromBaderuToBhagudi #VaranasiLiveNews