Gurugram News: सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र बना पीएचसी, तैनात होंगे डॉक्टर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया कदमनंबर गेम- 12 नए पद स्वीकृतअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने जिले के सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इसके लिए 12 नए पदों को भी स्वीकृति मिली है। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।स्वीकृत पदों में एक चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक दंत चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन शामिल है। एक मल्टीपर्पस हेल्थ सुपरवाइजर (एमपीएचएस) पुरुष और एक एमपीएचएस (महिला) के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी इन 12 नए पदों का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण नागरिकों को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यकतानुसार अपग्रेड किया जा रहा है। पर्याप्त चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। राव ने कहा कि इस अपग्रेडेशन से सिधरावाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे उन्हें सामान्य उपचार के लिए दूर के स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें समय पर उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी।ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लाभसिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें अब सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह कदम ग्रामीण नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। इससे समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य परिणामों में सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री राव ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त हरियाणा की नींव हैं। राज्य सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ किया जाएगा।

#SidharawaliSub-HealthCentreUpgradedToPHC;DoctorsToBeDeployed. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सिधरावाली उप-स्वास्थ्य केंद्र बना पीएचसी, तैनात होंगे डॉक्टर #SidharawaliSub-HealthCentreUpgradedToPHC;DoctorsToBeDeployed. #VaranasiLiveNews