Mandi News: जोगिंद्रनगर की बेटी श्वेता का हिमाचल की जीत में अहम योगदान
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हैदराबाद स्थित 99 बटालियन आरएएफ रंगा रेड्डी में आयोजित 27वीं ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में हिमाचल की बिगुलर्स टीम ने मेजबान सीआरपीएफ की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की बेटी श्वेता सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने टीम में बकौल कमांडर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ निशू, शिवानी, शबनम और प्रियंका ने शानदार तालमेल, अनुशासन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। श्वेता सिंह ने बताया कि टीम की सभी महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश की बेटियों की प्रतिभा, साहस और क्षमता का प्रमाण है। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और आईजी विमल गुप्ता के सहयोग और मार्गदर्शन से टीम को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। गोल्ड मेडल जीतने से हिमाचल प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ा है। संवाद
#Shweta #ADaughterOfJogindernagar #PlayedAKeyRoleInHimachal'sVictory. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2026, 23:32 IST
Mandi News: जोगिंद्रनगर की बेटी श्वेता का हिमाचल की जीत में अहम योगदान #Shweta #ADaughterOfJogindernagar #PlayedAKeyRoleInHimachal'sVictory. #VaranasiLiveNews
