Rohtak News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुभम और निधि ने जीता स्वर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ 30 मई को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। इस मौके पर करीब 550 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन जिले के शुभम सिंधू और निधि रानी ने अलग-अलग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पुरुष वर्ग 10,000 मीटर दौड़ में शुभम सिंधू (रोहतक) ने स्वर्ण, हरीश (चरखी दादरी) ने रजत और रवि भुंबक (कुरुक्षेत्र) ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में भारती (सोनीपत) ने स्वर्ण, तनीशा (रोहतक) ने रजत और पूजा (सिरसा) ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला 100 मीटर दौड़ में हिमाश्री (रोहतक) ने स्वर्ण पदक जीता।बॉक्समहिला डिस्कस थ्रो में निधि रानी (रोहतक) ने स्वर्ण, सीमा (भिवानी) ने रजत और सान्या यादव (महेंद्रगढ़) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष ट्रिपल जंप में हर्ष (भिवानी) पहले, अजय (रोहतक) दूसरे और नितिन (जींद) तीसरे स्थान पर रहे। आयोजन में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। 37-कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के

#ShubhamAndNidhiWonGoldInTheStateAthleticsChampionship #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 21:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुभम और निधि ने जीता स्वर्ण #ShubhamAndNidhiWonGoldInTheStateAthleticsChampionship #VaranasiLiveNews