Bareilly News: तारकोल की कमी...दो किमी से कम की सड़कों पर बिछेगी सीमेंट-कंक्रीट
बरेली। तारकोल की कमी के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने दो किमी से कम लंबाई वाली सड़कों का निर्माण सीमेंट-कंक्रीट से कराने का निर्णय लिया है। अब सीमेंट ट्रीटेड सब बेस व बेस का प्रयोग करते हुए सड़क बनाई जाएगी। इससे तारकोल का इस्तेमाल कम होगा और सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी।जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हर साल सड़कों के नव निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए जाते हैं। वर्तमान में मथुरा रिफाइनरी व अन्य जगहों से तारकोल की एक माह देरी से सप्लाई हो पा रही है। इसके मद्देनजर, शासन स्तर से दो किमी से कम लंबाई वाली सड़कों के निर्माण के लिए नया आदेश जारी किया गया है। नए नियम के तहत ऐसे स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग व अन्य जिला मार्ग, जिन पर ज्यादा दरारें या गहरे गड्ढे नहीं हैं, वहां मोटी डामर की परत बिछाने के बजाय पतली सुरक्षात्मक परत चढ़ाई जाएगी। जहां सड़क की मिट्टी कमजोर होगी, वहां चूना व अन्य निर्माण सामग्री मिलाकर उसे मजबूत किया जाएगा। सड़क किनारे ईंटें नहीं लगाई जाएंगी। सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूती के लिए जहां गिट्टी की एक या अधिक परत बिछाने का नियम है, वहां उसकी जगह सीमेंट मिश्रित परत बनाई जाएगी। नई सड़कों के निर्माण में नीचे की गिट्टी वाली परत व उसके ऊपर की आधार परत, दोनों में सीमेंट मिलाकर निर्माण किया जाएगा। इससे डामर की जरूरत कम पड़ेगी।
#ShortageOfBitumen...Cement-concreteToBeLaidOnRoadsShorterThanTwoKilometers. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 01:54 IST
Bareilly News: तारकोल की कमी...दो किमी से कम की सड़कों पर बिछेगी सीमेंट-कंक्रीट #ShortageOfBitumen...Cement-concreteToBeLaidOnRoadsShorterThanTwoKilometers. #VaranasiLiveNews
