UP: शॉर्ट सर्किट...भूतल-पहली मंजिल पर कपड़े की दुकान में आग; तीसरे-चौथे मंजिल पर फंसे 4 राज्यों के पर्यटक

Varanasi News: नई सड़क पर एचएम इंटरनेशनल होटल में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भूतल और पहली मंजिल पर रेडिमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे तीसरे-चौथे मंजिल पर चार राज्यों के 15 पर्यटक फंस गए। पर्यटकों ने मोबाइल का टार्च जलाकर बचाओ-बचाओ की आवाज दी फिर फायर ब्रिगेड और लक्सा थाने की पुलिस ने रेस्क्यू कर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। झुलसे पर्यटकों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जी-प्लस फोर बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने भवन संचालक मेराज को नोटिस जारी किया है। छानबीन में सामने आया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और विकराल रूप ले लिया।

#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 00:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शॉर्ट सर्किट...भूतल-पहली मंजिल पर कपड़े की दुकान में आग; तीसरे-चौथे मंजिल पर फंसे 4 राज्यों के पर्यटक #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews