आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा: सुभाष बाजार में गिरी दुकान, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार में बुधवार को एक छोले-भटूरे की दुकान अचानक धंस गई। हादसे के समय दुकान पर मौजूद चार से पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ">http:// सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में प्रशासन की मदद में जुट गए। हादसे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम की टीम माैके पर पहुंच गई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने भी माैके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। ">http:// बताया जा रहा है कि एक से दो लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। माैके पर दमकल, नगर निगम और पुलिस की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है।
#CityStates #Agra #AgraIncident #ShopCollapse #Rain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:10 IST
आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा: सुभाष बाजार में गिरी दुकान, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका #CityStates #Agra #AgraIncident #ShopCollapse #Rain #VaranasiLiveNews
