यूपी में शोले जैसा ड्रामा: जेल गए प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, दो घंटे तक खलबली; पॉक्सो एक्ट में जेल
UP News: जौनपुर में नेवढ़िया थानाक्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लगभग दो घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने किशोरी को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार, किशोरी का पड़ोस के गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 2 अप्रैल को किशोरी की मां ने युवक पर शादी का झांसा देकर भगाने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छह अप्रैल को उसे जेल भेज दिया था।
#CityStates #Jaunpur #Varanasi #SholayFilm #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #PocsoAct #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 21:42 IST
यूपी में शोले जैसा ड्रामा: जेल गए प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, दो घंटे तक खलबली; पॉक्सो एक्ट में जेल #CityStates #Jaunpur #Varanasi #SholayFilm #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #PocsoAct #VaranasiLiveNews
