Mandi News: शिवानी ने नर्सिंग ऑफिसर की मेरिट में हासिल किया दूसरा स्थान
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के बकारटा निवासी शिवानी ने मेहनत के दम पर पीजीआई चंडीगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। शिवानी की इस उपलब्धि से सरकाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिवानी का संबंध हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के साथ-साथ मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के बकारटा गांव से भी है। उनके नाना दिवंगत दीप राम इसी गांव से संबंध रखते थे। नातिन की इस उपलब्धि से बकारटा गांव और ननिहाल पक्ष में खुशी की लहर है। शिवानी के पिता अजय कुमार पेशे से पत्रकार हैं, जबकि माता सीमा स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। शिवानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संवाद
#ShivaniSecuredTheSecondPositionInTheNursingOfficerMeritList. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2026, 23:36 IST
Mandi News: शिवानी ने नर्सिंग ऑफिसर की मेरिट में हासिल किया दूसरा स्थान #ShivaniSecuredTheSecondPositionInTheNursingOfficerMeritList. #VaranasiLiveNews
