क्यों रामचरण की फिल्म पेद्दी छोड़ने वाले थे शिवा राजकुमार? क्या था कारण? बोले- बदकिस्मती से मुझे…
'पेद्दी' का प्रमोशन स्टार कास्ट जोर-शोर से कर रही है। चेन्नई में भी फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट हुआ। इस दौरान अभिनेता शिवा राजकुमार ने भावुक करने वाली बात फैंस को बताई। इस फिल्म से जुड़ने के सफर का जिक्र किया। पेद्दी को वह अपने करियर की एक खास फिल्म मानते हैं। इस वजह से फिल्म छोड़ने वाले थे शिवा राजकुमार चेन्नई के इवेंट में शिवा राजकुमार ने कहा, फिल्म पेद्दी की टीम बस मेरे साथ यह मूवी करना चाहती थी। जब बुची बाबू ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मुझे इसका सब्जेक्ट बहुत पसंद आया। उस दिन मैंने राम चरण से भी बात की थी। उसके बाद बदकिस्मती से मुझे कैंसर का पता चला और मुझे इलाज के लिए यूएस जाना पड़ा। शिवा आगे कहते हैं, मैंने सोचा था कि फिल्म छोड़ देता हूं लेकिन बुची बाबू ने कहा कि वे मुझे ही फिल्म में देखना चाहते हैं। यह उनकी बहुत अच्छी बात थी और उन्होंने काफी लंबे समय तक मेरा इंतजार किया। इस बात के लिए शिवा राजकुमार ने निर्देशक को शुक्रिया कहा।
#Bollywood #National #ShivaRajkumar #RamCharan #MoviePeddi #ShivaRajkumarDiagnosedCancer #JanhviKapoor #JagapathiBabu #Divyenndu #BomanIrani #PeddiMovieStarCast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 14:47 IST
क्यों रामचरण की फिल्म पेद्दी छोड़ने वाले थे शिवा राजकुमार? क्या था कारण? बोले- बदकिस्मती से मुझे… #Bollywood #National #ShivaRajkumar #RamCharan #MoviePeddi #ShivaRajkumarDiagnosedCancer #JanhviKapoor #JagapathiBabu #Divyenndu #BomanIrani #PeddiMovieStarCast #VaranasiLiveNews
