Mahashivratri 2026: बरेली में जलाभिषेक करने नाथ मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

बरेली में महाशिवरात्रि पर सजे नाथ मंदिर शनिवार को आधी रात के बाद से ही जयघोष से गुंजायमान हुए। सबसे पहले किला स्थित अलखनाथ मंदिर में बाबा के जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। रात 12 बजे से ही श्रद्धालु गंगाधर को गंगाजल अर्पित करते रहे। रविवार तड़के चार बजे बाबा अलखनाथ की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार और लंबी हो गई। अन्य नाथ मंदिरों में भी तड़के से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की कतार बढ़ती गई। त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर में प्रवेश के लिए तीन द्वार हैं। व्यवस्था संभालने के लिए मंदिर के स्वयंसेवकों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। मंदिर समिति की ओर से उनको लाल रंग की टी-शर्ट दी गई है। शहर के धोपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ समेत अन्य मंदिरों में तड़के आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। पंडित डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक महाशिवरात्रि पूजन का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 5:21 से लेकर 6:15 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:13 से लेकर 12:57 बजे तक। महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: शाम 06:39 से रात 09:45 बजे तक। रात्रि दूसरा प्रहर पूजा समय : रात 09:45 से 12:52 बजे तक। रात्रि तीसरा प्रहर पूजा समय : रात 12:52 से तड़के 03:59 बजे तक। रात्रि चौथा प्रहर पूजा समय : तड़के 03:59 से सुबह 07:06 बजे तक

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #NathTemples #Jalabhishek2026 #MahaShivratri2026 #Mahashivratri #ShivMandir #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahashivratri 2026: बरेली में जलाभिषेक करने नाथ मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #NathTemples #Jalabhishek2026 #MahaShivratri2026 #Mahashivratri #ShivMandir #VaranasiLiveNews