जम गया शिंकुला ताल: बर्फ की चादर में कैद हुईं ऊंचाई वाली झीलें, माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां रात का तापमान शून्य से काफी नीचे लुढ़क रहा है। शिंकुला दर्रे पर सुबह-शाम तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि दोपहर में भी पारा माइनस 3 से माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रात के समय तापमान माइनस 20 से माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है। भीषण ठंड के चलते शिंकुला दर्रे के समीप स्थित शिंकुला ताल का पानी पूरी तरह जम गया है। झील पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही मनाली-लेह मार्ग पर स्थित सूरज ताल सहित अन्य ऊंचाई वाली झीलों का पानी भी जमना शुरू हो गया है। अब इन झीलों का असली स्वरूप अगले वर्ष मई माह के बाद ही देखने को मिलेगा। बर्फ पिघलने तक ये झीलें बर्फ की सफेद चादर में कैद रहेंगी। वहीं, घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित झरनों का पानी भी जम गया है। पहाड़ों से बहने वाले झरने अब बर्फ के खंभों की तरह नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर झरनों से गिरता पानी बीच रास्ते में ही जम गया है, जिससे बर्फ की आकर्षक आकृतियां बन गई हैं।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kullu #ShinkulaLakeLahul #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जम गया शिंकुला ताल: बर्फ की चादर में कैद हुईं ऊंचाई वाली झीलें, माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का तापमान #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kullu #ShinkulaLakeLahul #VaranasiLiveNews