Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, बीडीसी के नतीजे भी आने शुरू

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों, जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के नतीजे रविवार को आएंगे। प्रदेश के 91 विकास खंडों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला परिषद की 251 और पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की 1769 सीटों के लिए पड़े मतों की गणना संबंधित बीडीओ कार्यालयों में की जाएगी। नगर निगम चुनावों की मतगणना निर्धारित केंद्रों पर करवाई जाएगी और परिणाम सुबह 10 बजे तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग के अनुसार प्रत्येक जिला परिषद वार्ड की मतगणना के लिए 15 से 20 टेबल लगाई जाएंगी और करीब 35 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। पहले बीडीसी और उसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों,उपमंडल निर्वाचन अधिकारियों (एसडीएम) की ओर से जारी मतगणना शेड्यूल में पंचायत समिति वार्ड और जिला परिषद वार्ड की मतगणना के आठवें राउंड का समय रात 01:00 बजे से 03:00 बजे तक दर्शाया गया है। मतों की संख्या के आधार पर मतगणना देर रात तक चल सकती है और कुछ परिणाम अगले दिन भी घोषित किए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार का जश्न, नारेबाजी, लाउडस्पीकर या भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं होगी। विजय जुलूस निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

#CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #Solan #HimachalNikayChunavResult #HimachalPanchayatElectionResult #HpNagarNigamElectionResult #HimachalChunavResult2026 #HimachalPradeshMunicipalElectionResult2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 10:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal Nikay Chunav Result: तीन नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, बीडीसी के नतीजे भी आने शुरू #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #Solan #HimachalNikayChunavResult #HimachalPanchayatElectionResult #HpNagarNigamElectionResult #HimachalChunavResult2026 #HimachalPradeshMunicipalElectionResult2026 #VaranasiLiveNews