Shimla News: नगर निगम शिमला का बजट पेश, फूड वैन चलाकर युवाओं को देंगे रोजगार; जानें सभी घोषणाएं विस्तार से

राजधानी शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा बजट शुक्रवार को पेश हुआ। वहीं, नगर निगम हाउस में आज उस वक्त हंगामा हो गया, जब महापौरसुरेंद्र चौहान बजट पेश करने सदन में खड़े हुए। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने मेयर का कार्यकाल बढ़ाने का विरोध किया और सरकार की उस नोटिफिकेशन की मांग की, जिसके तहत महापौरको एक्सटेंशन दी गई हो। इसके बादभाजपा पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। वहीं, इसके बाद भाजपा पार्षद उपायुक्त शिमला से मिलने पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मेयर ने कार्यकाल पूरा होने के बावजूद किन शक्तियों के तहत बजट पेश किया है। रिज औरमॉल रोड पर फीडिंग रूम बनाए जाएंगे वहीं,महापौरसुरेंद्र चौहान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 688 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट पेश किया।जबकि बीते साल यह 188 करोड़ रुपये था।सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे।उन्होंने बताया कि बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए रिज और मॉल रोड पर फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। उन्होंने शिमला शहर में 26 चिन्हित जगहों पर फूड वैन देने की भी घोषणा की, ताकि बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार मिल सके मेयर ने कहा कि शिमला के कोर एरिया में ई-कार्ट चलाए जाएंगे। वहीं, उन्होंने हर वार्ड में पार्किंग निर्माण की भी घोषणा की।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaMunicipalCorporationBudget2026 #ShimlaThirdBudget2026 #ShimlaMcBudgetFebruary20 #SurinderChauhanBudget2026 #ShimlaNagarNigamBudget #ShimlaMcBudgetAnnouncements #ShimlaPropertyTaxHike #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 15:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla News: नगर निगम शिमला का बजट पेश, फूड वैन चलाकर युवाओं को देंगे रोजगार; जानें सभी घोषणाएं विस्तार से #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaMunicipalCorporationBudget2026 #ShimlaThirdBudget2026 #ShimlaMcBudgetFebruary20 #SurinderChauhanBudget2026 #ShimlaNagarNigamBudget #ShimlaMcBudgetAnnouncements #ShimlaPropertyTaxHike #VaranasiLiveNews