अगर सूर्यवंशी शानदार क्रिकेटर न होते… , शेखर कपूर ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी फिल्म में लेने की जताई मंशा
दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि इस फिल्म में दिग्गज संगीतकार एआर रहमानसंगीत देंगे। अब शेखर कपूर ने युवा क्रिकेटर और नई सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने वैभव को अपनी फिल्म में लेने की भी मंशा जताई। शेखर कपूर ने वैभव को लेकर किया पोस्ट शेखर कपूर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के फैन बन गए। शेखर कपूर ने आज अपने एक्स अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो मैं उन्हें अपनी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' में ले सकता था।
#Bollywood #National #ShekharKapur #VaibhavSuryavanshi #Ipl #Masoom #Masoom2 #MasoomTheNewGeneration #ShekharKapurOnVaibhavSuryavanshi #ShekharKapurPraisesVaibhavSuryavanshi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 15:24 IST
अगर सूर्यवंशी शानदार क्रिकेटर न होते… , शेखर कपूर ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी फिल्म में लेने की जताई मंशा #Bollywood #National #ShekharKapur #VaibhavSuryavanshi #Ipl #Masoom #Masoom2 #MasoomTheNewGeneration #ShekharKapurOnVaibhavSuryavanshi #ShekharKapurPraisesVaibhavSuryavanshi #VaranasiLiveNews
