Ujjain News: शादी से मना किया तो युवक ने मचाया हंगामा, घर में घुसकर गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी

युवती द्वारा शादी करने से इनकार किए जाने से नाराज एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। युवक युवती के घर में घुसा, जहां उसने ड्यूटी से जबरदस्ती करने की कोशिश की और बाद में चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर रख दिया। युवती ने इस दौरान शोर भी मचाया, लेकिन युवक के हाथों में हथियार देखकर किसी ने उसे बचाने का प्रयास तक नहीं किया। काफी देर तक यह हंगामा होता रहा और जब ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई तो युवक युवती को जान जमाने की धमकी देकर भाग गया। पूरा मामला जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है जहां पर एक सिरफिरे युवक धर्मेंद्र जाट ने दोपहर के समय एक युवती के सूने घर में प्रवेश किया। आरोपी ने न केवल युवती के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि उस पर जबरन शादी करने का दबाव भी बनाया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने हिंसक रुख अपनाते हुए उसे जबरदस्ती घर से बाहर ले जाने की कोशिश की। बहन को संकट में देख जब छोटा भाई बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 48 घंटों के भीतर आरोपी धर्मेंद्र को धरदबोचा। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित युवती बोली- गले पर चाकू रखकर धमकाया इस मामले में इंगोरिया थाने में प्रकरण दर्ज करने वाली युवती ने बताया कि धर्मेंद्र ने शादी से मना करने पर उसके घर में घुसकर उसे धमकाया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह घर का दरवाजा खोलकर घर में घुसा, जहां उसने उसके गले पर चाकू रख दिया था धर्मेंद्र ने युवती को इस बात के लिए भी धमकाया कि अगर तुमने कोई कार्रवाई की तो जान से मार डालूंगा।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #SheRefusedmarryHim #IngoriaPoliceStation #DharmendraJat #RefusalToMarry #Molestation #ThreatWithKnife #AttackAfterEnteringTheHouse #Women'sSafety #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain News: शादी से मना किया तो युवक ने मचाया हंगामा, घर में घुसकर गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #SheRefusedmarryHim #IngoriaPoliceStation #DharmendraJat #RefusalToMarry #Molestation #ThreatWithKnife #AttackAfterEnteringTheHouse #Women'sSafety #VaranasiLiveNews