शारदीय नवरात्र: पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने लगाई डुबकी; जाम से जूझे श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही गंगा स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और जल लेकर घर लौटे। इसके बाद घरों में कलश स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की गई। उधर, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं दिखी। वहीं, गंगा स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों और बाजार में भीड़ के चलते बलुआ बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliNews #WestFlowingGanga #BaluaGhat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शारदीय नवरात्र: पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों ने लगाई डुबकी; जाम से जूझे श्रद्धालु #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliNews #WestFlowingGanga #BaluaGhat #VaranasiLiveNews