Gorakhpur News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन कल
गोरखपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 29 नवंबर को गोरखपुर आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 30 नवंबर को उनके द्वारा गोरक्षकीर्ति कमल की स्थापना के उद्देश्य से बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कार्यालय का उद्घाटन भी होगा।आयोजक मनीष पांडेय के अनुसार कार्यक्रम रामजानकी नगर, बशारतपुर स्थित मधुबन लॉन में आयोजित होगा। शंकराचार्य के आगमन के बाद 30 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएगी। इसका समय दोपहर 12 से एक बजे के बीच संभावित है।
#ShankaracharyaSwamiAvimukteshwaranandSaraswatiToArriveTomorrow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:01 IST
Gorakhpur News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन कल #ShankaracharyaSwamiAvimukteshwaranandSaraswatiToArriveTomorrow #VaranasiLiveNews
