Shamli: जेई पर बेहोश होने तक बरसाए घूंसे, ट्रांसफार्मर ठीक करने गई थी टीम, बिजली चोरी पकड़ने पर भड़के ग्रामीण
शामली के कैराना क्षेत्र स्थित गोगवान गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के अवर अभियंता पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बिजली चोरी पकड़े जाने पर कुछ लोगों ने अवर अभियंता को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने महिला समेत पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंची थी टीम जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह पावटी कलां बिजलीघर से अवर अभियंता प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए गांव पहुंचे। टीम में लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन भी शामिल थे। ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद जब टीम वापस लौट रही थी, तभी सड़क के ऊपर से गुजर रही एक संदिग्ध केबल दिखाई दी। यह भी पढ़ें:Baghpat:बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर पथराव, कपड़े फाड़े, घंटों चला हंगामा, दो गाड़ियां टूटीं
#CityStates #Shamli #शामलीखबर #गोगवानगांव #बिजलीचोरी #अवरअभियंताहमला #विद्युतविभाग #जेईकीपिटाई #वीडियोवायरल #कैरानाकोतवाली #बिजलीविभागटीम #प्राथमिकीदर्ज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:54 IST
Shamli: जेई पर बेहोश होने तक बरसाए घूंसे, ट्रांसफार्मर ठीक करने गई थी टीम, बिजली चोरी पकड़ने पर भड़के ग्रामीण #CityStates #Shamli #शामलीखबर #गोगवानगांव #बिजलीचोरी #अवरअभियंताहमला #विद्युतविभाग #जेईकीपिटाई #वीडियोवायरल #कैरानाकोतवाली #बिजलीविभागटीम #प्राथमिकीदर्ज #VaranasiLiveNews
