Kangra News: शाहपुर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार

शाहपुर (कांगड़ा)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा है। बीए तृतीय वर्ष में पल्लवी ने 8.36 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी तृतीय वर्ष में दीपांक्षा ने 8.15 सीजीपीए और बीकॉम तृतीय वर्ष में साधना ने 8.05 सीजीपीए प्राप्त कर अपने-अपने संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करें। संवाद

#ShahpurCollege'sExamResultsAreExcellent. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: शाहपुर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार #ShahpurCollege'sExamResultsAreExcellent. #VaranasiLiveNews