Una News: भीषण गर्मी, बड़ूही बाजार में पसरा सन्नाटा

बड़ूही (ऊना)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब जनजीवन के साथ-साथ व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इन दिनों बड़ूही बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजार में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है।आम दिनों में जहां बाजार में लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहीं अब इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई देते हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही बाजार का रुख कर रहे हैं।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तापमान सामान्य से अधिक महसूस किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहकों की कमी के कारण उन्हें घंटों दुकान के अंदर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। छोटे व्यापारियों की दैनिक आय प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि गर्मी का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में व्यापार और अधिक प्रभावित हो सकता है।वहीं, सेवानिवृत्त उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना बेहद जरूरी है। संवाद

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 00:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: भीषण गर्मी, बड़ूही बाजार में पसरा सन्नाटा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews