Bihar Train Update: यात्रियों के लिए अलर्ट; नेऊरा एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले, समय भी बिगड़ा

दानापुर मंडल के नेऊरा-जटडुमरी रेल लाइन कनेक्टिविटी के तहत नेऊरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में व्यापक स्तर पर अस्थायी आंशिक बदलाव किया गया है। यह बदलाव 18.04.2026 से 25.04.2026 तक प्री-एनआई कार्य और 26.04.2026 को मुख्य एनआई कार्य के दौरान प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कई गाड़ियों को पूरी तरह रद्द किया गया है, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से तथा नियंत्रित गति से चलाया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी विस्तृत सूचना के अनुसार स्थिति इस प्रकार है। पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें सबसे पहले रद्द की गई ट्रेनों की बात करें तो गाड़ी सं. 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर दिनांक 25.04.2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा 26.04.2026 को गाड़ी सं. 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर, गाड़ी सं. 63225 पटना-डीडीयू पैसेंजर, गाड़ी सं. 63213 पटना-आरा पैसेंजर, गाड़ी सं. 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर, गाड़ी सं. 13209 पटना-डीडीयू मेमू एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 13210 डीडीयू-पटना मेमू एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से पटना, आरा, बक्सर, सासाराम और डीडीयू सेक्शन में दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी हो सकती है। बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। दिनांक 25.04.2026 को गाड़ी सं. 03294 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर स्पेशल, गाड़ी सं. 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय डीडीयू-गया-जहानाबाद-पटना के रास्ते चलाया जाएगा। इसी दिन गाड़ी सं. 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस को पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं गाड़ी सं. 15657 दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस को डीडीयू-गया-तिलैया-किउल मार्ग से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा 26.04.2026 को गाड़ी सं. 22359 पटना-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस को पटना-जहानाबाद-गया-डीडीयू मार्ग से चलाया जाएगा। इन रूट परिवर्तनों के कारण कई स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव प्रभावित हो सकता है। आंशिक समापन और प्रारंभ की व्यवस्था आंशिक समापन और प्रारंभ के अंतर्गत भी कई बदलाव किए गए हैं। 25.04.2026 को गाड़ी सं. 13225 जयनगर-आरा एक्सप्रेस का आंशिक समापन दानापुर में किया जाएगा, जबकि गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को राजेन्द्रनगर तक ही चलाया जाएगा। 26.04.2026 को गाड़ी सं. 63264 डीडीयू-पटना पैसेंजर का समापन बिहटा स्टेशन पर किया जाएगा, वहीं गाड़ी सं. 63263 पटना-बक्सर पैसेंजर का परिचालन बिहटा से प्रारंभ होगा। इसी दिन गाड़ी सं. 13226 आरा-जयनगर एक्सप्रेस का प्रारंभ दानापुर से तथा गाड़ी सं. 13248 आरा-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का प्रारंभ राजेन्द्रनगर से किया जाएगा। इससे आरा, दानापुर और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। पुनर्निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनें पुनर्निर्धारित समय से चलने वाली ट्रेनों की संख्या भी काफी अधिक है। गाड़ी सं. 63219 दानापुर-बक्सर पैसेंजर विभिन्न तिथियों में 50 मिनट से लेकर 110 मिनट तक देरी से खुलेगी, जबकि गाड़ी सं. 63232 बक्सर-पटना पैसेंजर 45 मिनट से 75 मिनट तक विलंबित रहेगी। गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 23 और 25 अप्रैल को 30 मिनट देरी से चलेगी। गाड़ी सं. 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस 23 और 24 अप्रैल को 120 मिनट विलंबित रहेगी, जबकि गाड़ी सं. 12741 वास्को डी गामा-पटना एक्सप्रेस 22 अप्रैल को 180 मिनट देरी से चलेगी। गाड़ी सं. 22362 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 और 23 अप्रैल को 140 मिनट देरी से खुलेगी। इसी प्रकार गाड़ी सं. 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस 19 अप्रैल को 120 मिनट, गाड़ी सं. 22554 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस 22 अप्रैल को 180 मिनट देरी से चलेगी। गाड़ी सं. 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर भी 20 से 25 अप्रैल के बीच 75 से 150 मिनट तक विलंबित रहेगी। वहीं 26 अप्रैल को गाड़ी सं. 13250 भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 63234 डीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर, गाड़ी सं. 22311 गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 53211 पटना-सासाराम पैसेंजर तथा गाड़ी सं. 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरु स्पेशल 70 मिनट से लेकर 300 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी। नियंत्रित गति से चलेंगी कई ट्रेनें इसके साथ ही कई ट्रेनों को विभिन्न रेलखंडों पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा, यानी इन ट्रेनों की गति को सीमित कर निर्धारित सेक्शन में विलंब के साथ संचालित किया जाएगा। इनमें गाड़ी सं. 13250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 63234 डीडीयू-पटना पैसेंजर, गाड़ी सं. 22352 एसएमभीबी-सहरसा एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 22362 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 12391 राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 22312 लोकमान्य तिलक-गोड्डा एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15659 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15945 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल, गाड़ी सं. 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल, गाड़ी सं. 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 19801 सोगरिया-दानापुर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 22354 एसएमभीबी-पटना हमसफर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस तथा गाड़ी सं. 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में 25 मिनट से लेकर 90 मिनट तक विभिन्न रेलखंडों जैसे डीडीयू-बिहटा, पटना-दानापुर, बक्सर-बिहटा, बख्तियारपुर-दानापुर और झाझा-दानापुर के बीच नियंत्रित कर चलाया जाएगा। ये भी पढ़ें:गोपालगंज में नाले से मिला नरमुंड, दो साल से लापता था युवक, बेरहमी से हत्या का हुआ खुलासा यात्रियों के लिए जरूरी सलाह इस प्रकार नेऊरा स्टेशन पर हो रहे एनआई कार्य के कारण दानापुर मंडल में रेल यातायात पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

#CityStates #Patna #Bihar #NeuraStation #NiWork #DanapurDivision #TrainCancellation #RouteDiversion #PartialClosure #PartialStart #TrainDelay #RailwayUpdate #PatnaRoute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar Train Update: यात्रियों के लिए अलर्ट; नेऊरा एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले, समय भी बिगड़ा #CityStates #Patna #Bihar #NeuraStation #NiWork #DanapurDivision #TrainCancellation #RouteDiversion #PartialClosure #PartialStart #TrainDelay #RailwayUpdate #PatnaRoute #VaranasiLiveNews