Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द; लंदन की फ्लाइट कैंसिल, शारजाह की उड़ान डायवर्ट, यात्री परेशान
श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान और आगमन होने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द और प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह प्रभाव मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण है, जिनके चलते एयरलाइंस ने उड़ानों को बदलने या रद्द करने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की जानकारी के अनुसार आज के लिए एयर इंडिया के अमृतसर से लंदन (गैटविक) के लिए निर्धारित उड़ान (AI169) और उसकी वापसी लंदन से अमृतसर (AI170) को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा इंडिगो की शारजाह से अमृतसर आने वाली उड़ान भी रद्द की गई है। इसी तरह अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान को अन्य एयरपोर्ट (जैसे सूरत) पर डायवर्ट किया गया था। अमृतसर से आज अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों जैसे स्पाइसजेट की दुबई के लिए उड़ान को भी अहमदाबाद में डायवर्ट किया गया, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई सेवाएं पूरी तरह रद्द रहीं।एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक उड़ानों या रिफंड विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं और यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति पहले से जांचने का आग्रह किया गया है। #WATCH | Amritsar: On several flights cancelled amid Israel-Iran conflict, Amritsar Airport Director, Bhupinder singh says, quot; Yesterday five flights were cancelled. 2 flights were cancelled on the ground. 2 other flights had taken off; one was SpiceJet for Dubai, which was in… pic.twitter.com/VXrVgwSLslmdash; ANI (@ANI) March 1, 2026
#CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #LondonFlight #AmritsarAirport #Punjab #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 10:39 IST
Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द; लंदन की फ्लाइट कैंसिल, शारजाह की उड़ान डायवर्ट, यात्री परेशान #CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #LondonFlight #AmritsarAirport #Punjab #VaranasiLiveNews
