Chamba News: सात परिवारों को दिलवाई गृह निर्माण सामग्री

एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध करवाई सहायता संवाद न्यूज एजेंसीभरमौर (चंबा)। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने आपदा प्रभावित होली घाटी के सलूण गांव के सात प्रभावित परिवारों को एनजीओ के माध्यम से गृह निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई। यह वही सलूण गांव है, जो हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में बुरी तरह प्रभावित हुआ था और गांव के कई परिवारों के आशियाने बह गए थे। जानकारी के अनुसार विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से इन सात परिवारों को अब अपने घरों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। विशेष बात यह है कि इन परिवारों के लिए लेबर (मजदूरी) का मानदेय पहले ही उनके बैंक खातों में डलवाया जा चुका था, जिससे निर्माण में आर्थिक बाधा न आए। विधायक ने आपदा के समय भी व्यक्तिगत रूप से मदद की है। गौरतलब है कि होली घाटी के सलूण गांव में पिछले साल आपदा आई थी और गांव के कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, तब विधायक डॉ. जनक राज ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया था। विधायक ने केवल तात्कालिक राहत तक ही सीमित न रहकर प्रभावित परिवारों के नुकसान का संबंधित विभागों से विधिवत आकलन भी करवाया। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को आवश्यक निर्देश देकर प्रभावितों को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को भी गति दी।

#SevenFamiliesWereProvidedWithHousingMaterials. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 18:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: सात परिवारों को दिलवाई गृह निर्माण सामग्री #SevenFamiliesWereProvidedWithHousingMaterials. #VaranasiLiveNews