Agra News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए सात जोड़े
आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से बुधवार को 184वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से आए सात जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी चुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, यश गुप्ता ने संस्थापक अध्यक्ष स्व. गणेशी लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले सातों दूल्हों की बरात अशोक नगर मंदिर से बग्घियों और ढोल-नगाड़ाें के साथ समारोह स्थल पहुंची। अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 1962 में महासभा की ओर से शुरू की गई सामूहिक विवाह की परंपरा आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि महासभा दानदाताओं के सहयोग से परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, असहाय सहायता, रक्तदान शिविर और सामूहिक विवाह संचालित कर रही है। इस दाैरान समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता, शंकर गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, बाबू रोशन लाल गुप्ता, श्रीभगवान रैपुरिया, विनोद आदि मौजूद रहे।
#SevenCouplesTiedTheKnotAtAMassWedding. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:45 IST
Agra News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए सात जोड़े #SevenCouplesTiedTheKnotAtAMassWedding. #VaranasiLiveNews
