Basti News: पटाखे के लिए विवाद में खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव में रविवार सुबह पटाखे को लेकर हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय कन्हैया लाल ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने कंबल और कपड़ों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। कन्हैया लाल के तीन छोटे बच्चे हैं। थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 02:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: पटाखे के लिए विवाद में खुद को लगाई आग, हालत गंभीर #BastiNews #VaranasiLiveNews