Panipat News: किसान मेले के लिए एक, चुलकाना धाम के लिए दस बसें भेजीं, यात्री परेशान

पानीपत। रोडवेज ने कुरुक्षेत्र के लाड़वा में किसान विकास मेले और चुलकाना में चल रहे फाल्गुन महोत्सव में 11 बसों को लगाया है। इनमें दूसरे रूटों से हटाकर 10 बसों को चुलकाना और एक बस को कुरुक्षेत्र के लिए चलाया गया है। अब होली पर घर जाने वाले और दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्री देवेंद्र, निशांत और जितेंद्र ने बताया कि वह रोडवेज बसों के माध्यम से ही शहर में आते है और शाम को भी बस से ही अपने गंतव्य के लिए जाते है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से रूट पर बसों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसके लिए रोडवेज अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन कोई समाधा नहीं किया गया है। उन्होंने ऐसी स्थिति में रूटों पर अन्य बसों के संचालन की मांग की है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। संवादवर्जन :चुलकाना धाम फाल्गुन मेले के लिए पिछले दो दिन से दस बसों को भेजा जा रहा है। साथ ही एक बस को शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित किसान विकास मेले के लिए भेजा गया है। यह बस समालखा और इसराना से किसानों को लेकर सुबह ही मेले में पहुंची और देर रात किसानों के साथ डिपो में पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।

#SentOneBusForKisanFair #TenBusesForChulkanaDham #PassengersWorried #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: किसान मेले के लिए एक, चुलकाना धाम के लिए दस बसें भेजीं, यात्री परेशान #SentOneBusForKisanFair #TenBusesForChulkanaDham #PassengersWorried #VaranasiLiveNews