धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने दी जान: ई रिक्शा चालक समेत तीन मौतों से सनसनी, पुलिस जांच जारी

धमतरी जिले में एक ही दिन में तीन युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने वाले युवकों में दो वाहन चालक थे, जबकि तीसरा युवक अन्य काम करता था। पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मकेश्वर वार्ड का है। यहां संजू साहू नामक युवक ने अपने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों के अनुसार, संजू साहू ई रिक्शा चलाता था और नशे का आदी था। बीती रात उसकी मां ने उसे नशा करने से मना किया, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और रातभर वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव घर के पास एक खाली प्लॉट में पेड़ से लटका मिला। दूसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटा की है। यहां गोपाल यादव नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ट्रैक्टर चालक था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरी घटना संबलपुर ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। यहां मकेश्वर वार्ड निवासी अरविंद चतुर्वेदी का शव बरगद के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि अरविंद भी नशे का आदी था और परिजन उसे नशा छोड़ने के लिए समझाते रहते थे। सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

#CityStates #Dhamtari #DhamtariNews #HangingNews #ThreeYoungMenNews #DeathNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धमतरी में एक दिन में तीन युवकों ने दी जान: ई रिक्शा चालक समेत तीन मौतों से सनसनी, पुलिस जांच जारी #CityStates #Dhamtari #DhamtariNews #HangingNews #ThreeYoungMenNews #DeathNews #VaranasiLiveNews