Shahjahanpur News: सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

शाहजहांपुर के कांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव मेहरोत्रा रविवार सुबह अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। वह अपने बिस्तर के पास पेट के बल गिरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉ. राजीव मेहरोत्रा मूलरूप से सीतापुर के विजयलक्ष्मी नगर के निवासी थे। उनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी। 25 वर्ष पहले पत्नी से तलाक हो गया था। मेहरोत्रा एमबीबीएस चिकित्सक थे और सेवानिवृत्ति के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे थे। वह कांट सीएचसी में बने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन सुबह करीब चार बजे उठ जाते थे। सुपरवाइजर ने पुलिस को दी थी सूचना रविवार सुबह लगभग सात बजे जब सीएचसी स्टाफ उनके आवास पर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद सुपरवाइजर नीलाक्ष पाठक ने पुलिस को सूचना दी।

#CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #DoctorDies #Chc #Health #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत, सरकारी आवास में मिला शव #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #DoctorDies #Chc #Health #VaranasiLiveNews