Mandi News: निजी कंपनी में 119 अभ्यर्थियों का चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में हुए साक्षात्कारमंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में बुधवार को निजी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुजरात की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेडों के कुल 140 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 119 का चयन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अजेश कुमार ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) और वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से पवन यादव, प्रियंक चौहान और प्रशांत गिरी ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को कार्यप्रणाली, वेतनमान सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी में करीब 250 रिक्त पद भरे जाने हैं। चयनित अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को 21,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड और एफटीसी के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा संस्थान परिसर में कंपीटेंट आटोमोबाइल्स की ओर से भी मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के 10 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मंडी, कुल्लू, मनाली और हमीरपुर में की जाएगी। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।

#SelectionOf119CandidatesByAPrivateCompany #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: निजी कंपनी में 119 अभ्यर्थियों का चयन #SelectionOf119CandidatesByAPrivateCompany #VaranasiLiveNews