Sehore: लाड़ली बहना योजना की किश्त लेने पहुंची महिला के सामने पूर्व पति की हत्या, चाकू घोंपकर फरार हुआ देवर

जिला मुख्यालय से लगे पचामा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बैंक के बाहर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया, जहां चाकू के ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खूनी संघर्ष के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम थूना कला निवासी एक महिला ने कुछ समय पहले बारवाखेड़ी निवासी प्रताप मालवीय से दूसरा विवाह किया था। शनिवार को वह अपने वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के साथ पचामा स्थित बैंक में 'लाड़ली बहना योजना' की किश्त की राशि निकालने आई थी। दोनों जब बैंक में राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तभी वहां महिला का पूर्व पति बबलू भी पहुंच गया। बैंक के बाहर जैसे ही बबलू का सामना महिला और उसके वर्तमान देवर धर्मेंद्र से हुआ, माहौल अचानक गर्म हो गया। ये भी पढ़ें:दो करोड़ की रंगदारी कॉल के पीछे निकला सिम कार्ड फर्जीवाड़ा! लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिल्ली से सिवनी तक हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू और धर्मेंद्र मालवीय के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही तनाव था। बैंक परिसर के बाहर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान धर्मेंद्र ने तैश में आकर अपने पास रखा चाकू निकाला और बबलू के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना घातक था कि चाकू सीधे पेट में जा धंसा और बबलू खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल बबलू को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के वर्तमान देवर द्वारा उसके पूर्व पति की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #PachamaVillage #LadliBehnaYojana #BankMurderCase #Ex-husbandMurdered #StabbingCase #Brother-in-lawAccused #FamilyDispute #OldRivalry #MurderInFrontOfWoman #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sehore: लाड़ली बहना योजना की किश्त लेने पहुंची महिला के सामने पूर्व पति की हत्या, चाकू घोंपकर फरार हुआ देवर #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #PachamaVillage #LadliBehnaYojana #BankMurderCase #Ex-husbandMurdered #StabbingCase #Brother-in-lawAccused #FamilyDispute #OldRivalry #MurderInFrontOfWoman #VaranasiLiveNews