Sehore News: खेत में दिखा मगरमच्छ तो मची अफरातफरी, ग्रामीणों ने घेरकर पीट-पीटकर ली जान
सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के ग्राम चकल्दी में शुक्रवार को खेतों के बीच एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही मगरमच्छ को देखा, इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वन विभाग को सूचना देने के बजाय ग्रामीणों ने मगरमच्छ को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मगरमच्छ खेत में तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पढे़ं:मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही सीबीआई, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। डीएफओ अर्चना पटेल ने कहा कि मगरमच्छ संरक्षित वन्यजीव है, उसकी हत्या वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। वीडियो के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ खेतों में घूम रहा था और लोगों की जान को खतरा था। वहीं वन विभाग का कहना है कि डर के माहौल में भी कानून हाथ में लेना उचित नहीं है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि मगरमच्छ खेत तक कैसे पहुंचा।
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #SehoreViralNews #SehoreLatestNews #SehoreHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 16:13 IST
Sehore News: खेत में दिखा मगरमच्छ तो मची अफरातफरी, ग्रामीणों ने घेरकर पीट-पीटकर ली जान #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #SehoreViralNews #SehoreLatestNews #SehoreHindiNews #VaranasiLiveNews
