Sehore News: चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी, तीन चोरों संग सीहोर का सुनार गिरफ्तार, सात लाख के जेवर बरामद

सीहोर जिले की इछावर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक चर्चित मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के साथ चोरी के सोने के जेवर खरीदने वाले सीहोर के एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के शत-प्रतिशत जेवरात और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार इछावर के खेड़ीपुरा निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना इछावर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 और 17 जून की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उनके सूने मकान में घुस गए। चोर घर में रखे सोने के कीमती जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और स्थानीय स्तर पर जुटाए गए इनपुट के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें-अंतिम विदाई में भी सुकून नहीं:चिता जलाने के बाद आई बारिश, गांववाले त्रिपाल लगाकर खड़े रहे ताकि बुझ न जाए आग पूछताछ में खुला चोरी का पूरा राज एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर जब गहन पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवर सीहोर के सराफा बाजार स्थित एक सुनार को बेच दिए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर सुनार माधोशरण सोनी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी के सभी सोने के जेवर बरामद कर लिए। इस कार्रवाई से चोरी का माल खरीदने और उसे ठिकाने लगाने वाले नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में धीरज उर्फ धीरू वर्मा (23) निवासी खेड़ीपुरा इछावर, सूरज वर्मा (25) निवासी ग्राम खैरी थाना इछावर, धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा (33) निवासी खेड़ीपुरा इछावर तथा चोरी का माल खरीदने वाले माधोशरण सोनी (51) निवासी सराफा बाजार, सीहोर को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 7 लाख का मशरूका बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है, जिससे फरियादी को बड़ी राहत मिली है। इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से संबंध तो नहीं है तथा चोरी का माल खरीदने के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 15:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sehore News: चोरी का माल खरीदना पड़ा भारी, तीन चोरों संग सीहोर का सुनार गिरफ्तार, सात लाख के जेवर बरामद #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Sehore #SehoreNews #VaranasiLiveNews