Bihar : PMCH में दबंगई, बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा; थाना पर पुलिस ने भी

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इमरजेंसी वार्ड के पास बाइक पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में गार्ड्स ने मरीजों और उनके परिजनों पर लाठियां बरसा दीं। इस हिंसक झड़प में दो लोगों के सिर फट गए, जबकि बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने होती रही। पार्किंग से शुरू हुआ विवाद घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। बिहटा के कंचनपुर निवासी विमल कुमार अपनी बाइक से पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचे थे। जब वह अपनी बाइक पार्क कर रहे थे, तभी वहां तैनात गार्ड्स ने उन्हें वहां पार्किंग करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कई गार्ड्स ने मिलकर विमल कुमार पर हमला कर दिया। गार्ड्स ने विमल को इस कदर पीटा कि उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। मदद करने वालों को भी पीटा विमल को सड़क पर तड़पता देख जब अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने गार्ड्स का विरोध किया, तो सुरक्षाकर्मी और उग्र हो गए। पटना के भट्टाचार्य रोड के रहने वाले प्रेम कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे। उन्होंने जब विमल को बचाने की कोशिश की, तो गार्ड्स ने उन्हें भी नहीं बख्शा। प्रेम कुमार की भी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनका भी सिर फट गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार देना पड़ा। महिला के साथ भी कियाअभद्र व्यवहार घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान सोनपुर की रहने वाली संगीता कुमारी ने जब घायल लोगों को बचाने और मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो गार्ड्स और वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की।

#CityStates #Bihar #Munger #Patna #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar : PMCH में दबंगई, बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा; थाना पर पुलिस ने भी #CityStates #Bihar #Munger #Patna #VaranasiLiveNews