Chamoli News: जिला न्यायालय की बढ़ाई सुरक्षा, अधिकृत व्यक्ति को ही मिलेगा प्रवेश
एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण, परिसर में आने जाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी - हर आगंतुक की पुलिस व एलआईयू करेगी स्क्रीनिंग, वैध पहचान पत्र पर ही मिलेगी एंट्रीसंवाद न्यूज एजेंसीगोपेश्वर। विभिन्न जिलों के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद एहतियातन चमोली पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। अब हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी होगी और बिना वैध पहचान पत्र किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस और एलआईयू द्वारा कोर्ट आने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी। हाल ही में उत्तराखंड के कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी सुरजीत सिंह पंवार पुलिस बल के साथ गोपेश्वर स्थित जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। एहतियातन कोर्ट परिसर खाली कराकर गहन तकनीकी निरीक्षण और सर्च अभियान चलाया गया। एसपी ने सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए। इस दौरान एसपी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार वर्मा, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण पुनीत कुमार और न्यायालय कर्मचारियों के साथ सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सचिव संदीप रावत सहित अन्य अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी की।---------न्यायालय और न्यायाधीशों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा ऑडिट किया गया। कोर्ट परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। - सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली-----------न्यायालय परिसर में यह रहेगी व्यवस्था- प्रवेश व निकासी द्वार पर सिर्फ वैध पहचानपत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा- परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की एलआईयू व पुलिस स्क्रीनिंग करेंगे, कोर्ट के कर्मचारियों की भी प्रवेश द्वार पर ड्यूटी लगेगी ताकि पहचानपत्र की पुष्टि हो सके- कुख्यात अपराधियों की पेशी के दिनों से पूर्व सूचना के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी- बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड द्वारा परिसर में नियमित सघन जांच की जाएगी - आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट रखा गया है, जो पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप उपलब्ध रहेगी। - पुलिस नियमित पेट्रोलिंग करेगी।
#SecurityAtTheDistrictCourtHasBeenIncreased #AndOnlyAuthorizedIndividualsWillBeAllowedEntry #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:54 IST
Chamoli News: जिला न्यायालय की बढ़ाई सुरक्षा, अधिकृत व्यक्ति को ही मिलेगा प्रवेश #SecurityAtTheDistrictCourtHasBeenIncreased #AndOnlyAuthorizedIndividualsWillBeAllowedEntry #VaranasiLiveNews
