Panipat News: पंचायत खातों से फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ा, 20 पंचायतों और चार समितियों से करोड़ों की निकासी उजागर

मतलौडा पंचायत समिति से 98 लाख और पानीपत से 90.51 लाख रुपये निकले; जिले की सभी 178 ग्राम पंचायतों के खातों की जांच शुरूमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिले में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद के बैंक खातों से संदिग्ध तरीके से रकम निकाले जाने का मामला सुर्खियों में है। विभागीय ऑडिट और प्राथमिक जांच में अब तक 20 ग्राम पंचायतों और चार पंचायत समितियों के खातों से करोड़ों रुपये की निकासी सामने आ चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत विभाग ने जिले की सभी 178 ग्राम पंचायतों से बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। पासबुक और बैंक स्टेटमेंट का मिलान कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।ताजा मामलों में मतलौडा पंचायत समिति के खाते से 98 लाख और पानीपत पंचायत समिति के खाते से 90.51 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली है। पानीपत खंड की बराना, बिंझौल और सिवाह पंचायतों के खातों से भी रकम निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इससे पहले समालखा पंचायत समिति के खाते से 56.50 लाख और इसराना पंचायत समिति से करीब 1.20 करोड़ रुपये की निकासी सामने आई थी। सनौली और बापौली खंड की उझा, बापौली, अधमी, धनसौली और गढ़ी बेसिक पंचायतों के खातों से भी करीब 50 लाख रुपये निकाले जाने का मामला उजागर हुआ था।समालखा खंड में चुलकाना, आट्टा, किवाना, मनाना, जौरासी और बिहौली समेत करीब नौ पंचायतों के खातों से लगभग 60 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी सामने आई है। हालांकि, मनाना पंचायत के खाते से निकले 19.90 लाख रुपये वापस आने की बात भी कही जा रही है।प्रारंभिक जांच में नवंबर माह के दौरान नेट बैंकिंग या साइबर सेंधमारी के जरिए लेन-देन होने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह है कि इन ट्रांजेक्शन के संबंध में ओटीपी या बैंक मैसेज नहीं मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल सरकार ने संबंधित खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी है। साइबर अपराध थाना पुलिस में शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।खातों पर रोक से विकास कार्य प्रभावित होने की आशंकाबैंक खातों से लेन-देन बंद होने के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। विभाग सभी 178 ग्राम पंचायतों के साथ पंचायत समितियों और जिला परिषद के खातों की जांच कर रहा है। जिला परिषद वार्ड-3 के प्रतिनिधि अनिल मलिक ने सभी पंचायतों और समितियों के बैंक खातों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।वर्जनग्राम पंचायतों के साथ पंचायत समितियों और जिला परिषद के खातों से भी पैसे निकाले जाने की बात सामने आई है। इनका ऑडिट कराया जा रहा है और पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।राजेश कुमार, डीडीपीओ।

#ScopeOfFraudInPanchayatAccountsWidens;SiphoningOfCroresFrom20PanchayatsAndFourCommitteesUncovered. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: पंचायत खातों से फर्जीवाड़े का दायरा बढ़ा, 20 पंचायतों और चार समितियों से करोड़ों की निकासी उजागर #ScopeOfFraudInPanchayatAccountsWidens;SiphoningOfCroresFrom20PanchayatsAndFourCommitteesUncovered. #VaranasiLiveNews