School Timing Change:कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव के लिए जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। इस संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है कि इसमें तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिले में तापमान तेजीके साथ बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यही स्थिति शनिवार को भी रही। बीएसएने जारी किया आदेश

#CityStates #Prayagraj #PrayagrajTemperature #PrayagrajWeatherToday #PrayagrajSchoolTimings #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




School Timing Change:कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं #CityStates #Prayagraj #PrayagrajTemperature #PrayagrajWeatherToday #PrayagrajSchoolTimings #VaranasiLiveNews